- पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन से की गयी है अतिरिक्त पुलिस बल की मॉग
बस्ती। पवित्र श्रावण मास एवं कावड़ यात्रा के दौरान जनपद बस्ती में शांति और सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा बनाये गए पुलिस बल के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र द्वारा बस्ती परिक्षेत्र में पवित्र श्रावण मास एवं कावड़ यात्रा के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था हेतु जनपद संतकबीरनगर से 1 क्षेत्राधिकारी , 2 निरीक्षक, 24 उपनिरीक्षक, 1 महिला उपनिरीक्षक, 70 हेडकांस्टेबल/ कांस्टेबल, 08 महिला कांस्टेबल, 1 ट्रैफिक उपनिरीक्षक, 04 ट्रैफिक कांस्टेबल व 1फायर टेंडर तथा जनपद सिद्धार्थनगर 1 अपर पुलिस अधीक्षक, 1 क्षेत्राधिकारी, 04 निरीक्षक, 36 उपनिरीक्षक, 02 महिला उपनिरीक्षक, 110 हेडकांस्टेबल/कांस्टेबल, 12 महिला कांस्टेबल व यातायात व्यवस्था हेतु 04 मुख्य आरक्षी ट्रैफिक से जनपद बस्ती को प्रदान किये गए हैं।
पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती के आदेशानुसार जनपद बस्ती में शांति और सुरक्षा व्यवस्था हेतु परिक्षेत्र स्तर से 1 अपर पुलिस अधीक्षक व 02 पुलिस उपाधीक्षक सहित कुल 283 पुलिस कर्मी उपलब्ध कराए गए हैं । इसके साथ ही पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र द्वारा बस्ती परिक्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर से भी आवश्यक पुलिस बल की मांग की गई है।

No comments:
Post a Comment