<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 15, 2022

अमृत महोत्सव के रंग में सराबोर हो रही रेलवे सुरक्षा बल

 - बस्ती में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने ढोल नगाड़े के साथ किया अमृत महोत्सव के प्रचार दस्ते का स्वागत

- लखनऊ से गोरखपुर होते हुए दिल्ली जाते समय बस्ती में बिताया कुछ समय, आज गोरखपुर करेगी प्रस्थान


बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को साकार करते हुए रेलवे सुरक्षा बल के जवान आजादी के अमृत महोत्सव के रंग में रंग रहे हैं। जिसको लेकर अमृत महोत्सव का व्यापक प्रचार प्रसार अनोखे ढंग से कर रहे हैं। शुक्रवार को सुरक्षा बल की अमृत महोत्सव के अंतर्गत लखनऊ से चलने वाली एलईडी वाहन व दो पहिया वाहन बस्ती पहुंची, जहां जवानों ने उनका जोरदार फूल माला के साथ स्वागत किया।

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती के निरीक्षक अमरनाथ से मिली जानकारी के अनुसार एलईडी वाहन जिसमें रेलवे सुरक्षा बल के सराहनीय कार्यों को दिखाया जा रहा है इसके साथ ही दो पहिया वाहन समेत आजादी के अमृत महोत्सव का प्रचार प्रसार करते हुए लखनऊ से बस्ती पहुंचने पर सुरक्षा बल के जवानों ने स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि ढोल नगाड़े के साथ साथ फूल माला भी पहनाया गया तथा राष्ट्रगान भी हुआ।  उन्होंने बताया कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ अमित प्रकाश मिश्रा, सहायक सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर क्षेत्र के निर्देशन में चल रही मोटरसाइकिल रैली बैंड पार्टी एलईडी प्रचार वाहन का नेतृत्व निरीक्षक रामकरण राम द्वारा किया जा रहा है। यह दस्ता आज शनिवार को गोरखपुर जंक्शन के लिए प्रस्थान करेगी।

स्वागत करने वालों में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती के पोस्ट प्रभारी सहित उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल उमेश प्रताप सिंह ,हेड कांस्टेबल आलोक सिंह, हेड कांस्टेबल मृत्युंजय सिंह, हेड कांस्टेबल लाल बहादुर यादव, कांस्टेबल कमलेश कुमार चौबे, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह कांस्टेबल व सुरेंद्र कुमार गौतम, सहायक उपनिरीक्षक पंचम राम, स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages