<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 10, 2022

श्रद्धा पूर्वक मनाया जायेगा गुरु पूर्णिमा का पर्व - राम प्रसाद त्रिपाठी

 बस्ती। गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा पूर्वक गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के प्रांगण में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। जिसमें निम्नलिखित कार्यक्रम होंगे 12 जुलाई 2022 मंगलवार प्रातः 7ः00 बजे गायत्री मंत्र का अखंड जप प्रारंभ होगा (दिन में बहने व रात्रि में भाई लोग जपेंगे), 13 जुलाई बुधवार प्रातः अखंड जप का समापन 7ः00 बजे, 13 जुलाई प्रातः 8ः00 से गायत्री यज्ञ एवं विविध संस्कार, 13 जुलाई बुधवार अपरान्ह 3ः00 बजे से संगीत, उद्बोधन, पर्व पूजन, दीप यज्ञ, श्रद्धा सुमन पूर्णाहुति,सामूहिक सहभोज (भंडारा) के साथ कार्यक्रम का समाप्त होगा। उन्होंने समस्त जनपदवासियो से अपील किया की उक्त कार्यक्रम में पधार कर पर्व की प्रेरणाओं को आत्म सात करें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages