<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 5, 2022

बच्चों के लिए विशेष वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन


लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री, मार्गदर्शन में एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, रेलवे चिकित्सालय, बादशाहनगर के नेतृत्व में 9 अप्रैल को बादशाहनगर रेलवे चिकित्सालय में 12 वर्ष तथा ऊपर की आयु के बच्चों तथा आमजन के लिए भी कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण हेतु रेलवे चिकित्सीय टीम द्वारा एक शिविर लगाया जायेगा। शिविर में रेल कर्मियां के बच्चों के साथ-साथ आम जनमानस भी अपने बच्चों के टीकाकरण हेतु रजिस्ट्रेशन करा सकते है। उक्त तिथि में टीकाकरण हेतु रजिस्ट्रेशन के लिए मुकेश कुमार शालिन के मोबाइल न0 8736849420 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages