<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 9, 2022

डीएम ने चौपाल में स्वामित्व योजना में किया सर्वे कार्य का सत्यापन

 - घरौनी बनने से कम होंगे विवाद

बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने तहसील सदर के भेलवल ग्रामसभा का दौरा किया तथा चौपाल लगाकर स्वामित्व योजना के अन्तर्गत सर्वे कार्य का भवन स्वामियों से सत्यापन किया। उन्होने कहा कि जिस प्रकार से खेतों के लिए खतौनी अनिवार्य है, उसी प्रकार से आबादी में घरौनी का महत्व है। इसके आधार पर विवाद कम होंगे। भवन स्वामी घरौनी के आधार पर लोन लेकर अपना व्यवसाय कर सकेंगे।


उन्होने कानूनगो तथा लेखपाल को निर्देशित किया कि भवन स्वामियों द्वारा दर्ज करायी गयी आपत्तियों का निस्तारण करा करके मैप को अन्तिम रूप देंगे। चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने भवन स्वामियों को बुलाकर सर्वे के बाद तैयार किए गये मैप को दिखाया तथा उनसे सत्यापन कराया। इस दौरान भवन स्वामियों ने कुछ आपत्तिया दर्ज करायी।

जिलाधिकारी ने प्रपत्र-5 तथा मैप का निरीक्षण किया। उन्होने निर्देश दिया कि प्रपत्र-5 में गाटा लिखते समय घर की चौहद्दी स्पष्ट दर्ज की जाय तथा पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण स्थित भवन स्वामी का नाम दर्ज किया जाय। यदि सड़क या कुआ है तो उसे भी दर्ज किया जाय। सड़क एवं सार्वजनिक भूमि का अलग नम्बर दर्ज किया जाय।

उन्होने कहा कि साझेदारी के मकान में आमसहमति से हिस्से का निर्धारण किया जाय। तद्नुसार प्रपत्र में नाम दर्ज किया जाय। इस दौरान नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्र, कानूनगो अनिल मिश्र, लेखपाल त्रिभुवन तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages