<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 5, 2022

चित्रांश क्लब महिला विंग ने बॉटा वृद्धा आश्रम में फल और मिष्ठान

 बस्ती। सामाजिक संस्था चित्रांश क्लब महिला विंग की ओर से आज बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम में फल, मिष्ठान एवं कोल्ड ड्रिंक का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव के आवाह्न पर यहां इकट्ठा हुये क्लब के पदाधिकारियों ने बुजुर्गो का कुशलक्षेम पूछा और उनसे आर्शीवाद लिया। प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा हमारा देश संस्कार प्रधान देश है, यहां रिश्तों की डोर इतनी मजबूत होती है लोग एक दूसरे पर सबकुछ न्योछावर करने को तैयार रहते हैं, ऐसे में वृद्धा आश्रम हमारे समाज में किसी अभिशाप से कम नही है।


लेकिन किसी ने अपने वृद्ध माता पिता की सेवा करने की बजाय उन्हे लाकर आश्रम में छोड़ दिया या किसी कोई वाकई अनाथ है तो हम उसे अकेला नही छोड़ सकते। महामंत्री अर्चना श्रीवास्तव ने कहा चित्रांश क्लब समय समय पर वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्धजनों की सेवा में यथा संभव सहयोग देता आ रहा है। कानपुर से आया एक वृद्ध दम्पति आश्रम में रहा है, इस पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराया। आश्रम में फल आदि वितरण के समय प्रमुख रूप से क्लब के संस्थापक राजेश चित्रगुप्त, रेखा चित्रगुप्त, संरक्षक दिनेश श्रीवास्तव, उदयशंकर लाल श्रीवास्तव, संध्या दिक्षित, अशोक श्रीवास्तव, प्रतिमा, निधि श्रीवास्तव, शीला पाठक, जी रहमान, शेषनरायन, रनदीप माथुर आदि का योगदान रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages