- शोभायात्रा के निमित्त दी गयी जिम्मेदारी
बस्ती। हिंदू युवा वाहिनी जिला इकाई की मासिक बैठक दुर्गा मंदिर परिसर अमहट घाट पर हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला संयोजक बबलू निषाद उपस्थित रहे । बैठक को अपने संबोधन में जिला संयोजक ने बताया कि आगामी 10 अप्रैल को श्री चैत्र रामनवमी के पावन पर्व है। हियुवा द्वारा राम नवमी के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा निकाली जाती है जो कि इस वर्ष भी निकाली जाएगी जिसमें देवी-देवताओं की झांकियां निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों की शोभायात्रा के निमित्त जिम्मेदारियां बांटा और कहा कि हमारे आदर्श हमारे पूर्व जिला प्रभारी स्वर्गीय अज्जू भैया के जाने के बाद यह कार्यक्रम संगठन का बड़ा कार्यक्रम है। सभी कार्यकर्ता तन-मन-धन से लगकर शोभा यात्रा को सफल बनावे। जिला मंत्री मोहन सिंह को साऊघाट का ब्लॉक प्रभारी तथा सूरज चौधरी को केसरिया वस्त्र देकर साऊघाट ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपरोक्त मनोनयन जिला संयोजक तथा जिला अध्यक्ष के द्वारा किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री विनय सिंह ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पप्पू जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष रामदिनेश चौधरी,जिला उपाध्यक्ष सूरत प्रसाद दूबे,जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह,जिला मंत्री दुर्गेश भारतवंशी,बलराम गुप्ता,जिला कार्यालय प्रभारी एवं जिला संयोजक IT सेल धर्मेन्द्र कुमार,जिला कार्यसमिति सदस्य वृजेन्द्र कुमार, अमृत लाल कन्नौजिया,रामकमल सिंह, बाबूराम वर्मा, कुलदीप कुमार मोर्य, अरुण कुमार, सुमित शुक्ला, अश्वनी कुमार, लालेन्द्र भट्ट, शोभनाथ अग्रहरि, बजरंगी शर्मा, राजमणि यादव, सचिन कुमार, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment