<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

.com/img/a/

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 2, 2022

demo-image

आचार्य रामचन्द्र शुक्ल को उनकी पुण्यतिथि पर किया गया याद

.com/img/a/

 बस्ती। आलोचना के सम्राट और हिन्दी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर आचार्य रामचन्द्र शुक्ल को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। सामाजिक संस्था चित्रांश क्लब के जिला संयोजक अविनाश श्रीवास्तव के संयोजन एवं जिलाध्यक्ष जी. रहमान के नेतृत्व में क्लब के पदाधिकारी बड़ेवन चौराहे पर पहुंचे, यहां श्री शुक्ल की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनके साहित्यिक योगदान पर चर्चा की गयी।

अविनाश श्रीवास्तव ने कहा श्री शुक्ल का हिन्दी साहित्य में जो स्थान है वह किसी दूसरे का नहीं। उनके जीवन वृत्त से हमे प्रेरणा लेनी चाहिये। आलोचनाओं की भी अपनी अहमियत है। इन्हे सकारात्मक रूप में लिया जाये तो इन्ही के बीच से समाधान और सफलता के रास्ते निकलते हैं। पुष्प चक्र अर्पित करते समय पुलिस अधीक्षक के पीआरओ दुर्गेश पाण्डेय, कृष्णकुमार प्रजापति, अमृतपाल सिंह सनम, शेषनारायण गुप्ता, अयाज रहमान, अहसानुल्लाह, अवनीश प्रताप सिंह, अफजल सेराज एवं पत्रकार अशोक श्रीवास्तव मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages