<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 29, 2021

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने महिला अस्पताल जाकर जाना नवजात का हाल

बस्ती।  सोमवार को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने समिति के सदस्य अजय श्रीवास्तव , गोवर्धन गुप्ता के साथ महिला अस्पताल का दौरा किया तथा वहां पर भर्ती लावारिस नवजात के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। और शिशु की देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिया गया।


गौरतलब है कि वाल्टर गंज थाना क्षेत्र के भत रिन्हवा  ग्राम में एक लावारिस नवजात पाया गया था जिसे चाइल्ड लाइन ने बाल कल्याण समिति के न्यायालय में प्रस्तुत किया था, समिति ने अनाथ बच्चे के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु आदेशित किया था, उसी आदेश के तहत शिशु महिला अस्पताल में भरती किया गया है। समिति के अध्यक्ष  प्रेरक मिश्रा तीन सदस्यीय दल के साथ शिशु का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।  शिशु की चिकित्सा कर रहे डाक्टर पी के श्रीवास्तव ने समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को शिशु के सम्बन्ध में जानकारी दी और शिशु को स्वस्थ बताया।

No comments:

Post a Comment

Pages