बस्ती। भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में गांधी जयंती के अवसर पर गांधीनगर बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे, जिला महामंत्री अमृत वर्मा ने अगुवाई करते हुए पूरे बाजार में गांधी जी अमर रहे भारत माता की जय नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के उद्घोष के साथ पथ संचलन किया तथा गांधी आश्रम में पहुंचकर खादी वस्त्र भी खरीदे और सांकेतिक रूप से चरखा चलाया। गांधी आश्रम पर आयोजित गोष्ठी में क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा गांधी जी कहते थे अगर कायरता और हिंसा में किसी एक का चुनाव करना हो तो हिंसा को चुनना चाहिए। गोष्टी में गांधी जी के विचारों पर चर्चा करते हुए कहां इस युग में गांधी जी के विचारों पर चलना थोड़ा कठिन है परंतु दृढ़ता से हम उनके विचारों का अनुसरण कर सकते हैं।
भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने में महात्मा गांधी ने सत्य का मार्ग प्रशस्त किया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का सज्जनता व सादगी से परिपूर्ण जीवन दर्शन सभी के लिए अनुकरणीय है।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष रोशन शुक्ला रमेश गुप्ता अनिल पांडे दिनेश गुप्ता सुनील पांडे सीताराम श्रीवास्तव रतन बरगाह अनिल मिश्रा अशोक उपाध्याय रिंकू पाठक सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment