<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

.com/img/a/

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 8, 2021

demo-image

विशेष चेकिंग अभियान में वसूला 18400 शुल्क

रेलवे सुरक्षा बल तथा जीआरपी के संयुक्त प्रयास में दो दिवसीय चला अभियान

.com/img/a/
बस्ती। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती तथा राजकीय रेलवे पुलिस बस्ती द्वारा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती के बी के सिंह साथ रेलवे सुरक्षा बल तथा जीआरपी के जवानों ने बुधवार  व गुरुवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर विभिन्न लोगों का चालान किया तथा सरकारी शुल्क 18400 वसूला गया।

       मिली जानकारी के अनुसार उक्त अभियान में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार उप निरीक्षक सुनील कुमार कसाना सहायक उपनिरीक्षक पंचम राम सहायक उप निरीक्षक रविंद्र सिंह हेड कांस्टेबल आलोक कुमार सिंह हेड कांस्टेबल व्यास यादव कांस्टेबल कमलेश कुमार चौबे कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार गौतम तथा चौकी प्रभारी खलीलाबाद गंगा प्रसाद पांडे चौकी प्रभारी बभनान भीम सिंह जीआरपी बस्ती प्रभारी अनिल सिंह यादव कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे जिनके सहयोग से 6 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक रेलवे परिसर बस्ती रेलवे स्टेशन खलीलाबाद रेलवे स्टेशन बभनान स्टेशनों पर व्यापक अभियान चलाकर रेल परिसर तथा गाड़ियों में न्यूसेंस उत्पन्न करने तथा अनाधिकृत प्रवेश करने गंदगी फैलाने धूम्रपान करने टैक्सी ड्राइवरों द्वारा प्लेटफार्म पर प्रवेश कर ग्राहकी की संयचना करते कुल 33 पुरुष / महिला / थर्ड जेंडर के विरुद्ध कार्रवाई की गई। तथा रेल अधिनियम की धारा 144, 147 ,156 ,167 के धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तारी की गई साथ ही रेलवे मजिस्ट्रेट गोरखपुर के समक्ष विधिक कार्रवाई हेतु प्रस्तुत किया गया जिसके फलस्वरूप कुल 18400 रुपया वसूल किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages