<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 8, 2021

किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’

पार्टी नेताओं ने स्वागत कर बढाया हौसला



बस्ती । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य चुने जाने पर बुधवार को पार्टी कार्यालय पर अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं, जन प्रतिनिधियों ने सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने कहा कि संगठन ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है पूरी निष्ठा के साथ उसका पालन होगा।  कहा कि भाजपा किसान हितों के प्रति समर्पित हैं और जो लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं, मोर्चा पदाधिकारी गांव- गांव जाकर किसानों से सच्चाई से परिचित करायेंगे।
सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ का स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, सदर विधायक दयाराम चौधरी, किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व एमएलसी विनोद पाण्डेय, अजय सिंह गौतम, गोपेश्वर त्रिपाठी, अमरेश पाण्डेय, उमेश तिवारी, महामंत्री रामचरन चौधरी, राजेन्द्रनाथ तिवारी, प्रेमसागर तिवारी, दयाशंकर मिश्र, वैभव पाण्डेय, दिवाकर मिश्र, अजय श्रीवास्तव, राजकुमार शुक्ल, राजेन्द्र पाण्डेय, अरविन्द श्रीवास्तव, सरोज मिश्रा, आलम चौधरी, जॉन पाण्डेय, अमर सोनी,  अनिल कुमार पाण्डेय, जगदम्बा सिंह, दिलीप भट्ट, धर्मेन्द्र जायसवाल, सुनील गुप्ता, राजन पाण्डेय, जे.डी. मिश्रा, लवी सिंह, सुदीप शुक्ल, ओवैस, वरूण सिंह, रिकूं दूबे,  के साथ ही पार्टी के अनेक नेता     पदाधिकारी शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages