<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 8, 2021

प्रबुद्ध सम्मेलन में भाजपा के निशाने पर रही कांग्रेस, सपा, बसपा

 भाजपा को सभी वर्गो का समर्थन- विनोद पाण्डेय

4 वर्षो में विकास के नये आयाम बने- दयाराम चौधरी


बस्ती । बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विकास के अपने मूल मंत्र को लेकर आगे बढ रही है। कांग्रेस, सपा, बसपा पर निशाना साधते हुये विनोद पाण्डेय ने कहा कि इन तीन दलों की सरकारों ने उत्तर प्रदेश का बंटाधार कर दिया। प्रदेश के किसान, नौजवान और समाज के सभी वर्गो के लोग इस बात को बेहतर समझते हैं कि उनका हित कहां सुरक्षित है।
विशिष्ट अतिथि डा. आर.पी. सिंह ने कहा भाजपा ने राजनीति की सोच बदल दिया है, हम सेवा के द्वारा विश्वास अर्जित करना चाहते हैं। कोरोना संकट के कठिन समय में भी उत्तर प्रदेश  लगातार विकास की ओर है। मतदाताओं का भाजपा में अड़िग विश्वास है। हर मोर्चे पर भाजपा जनहित के सवाल पर खरा उतरी।
सदर विधायक दयाराम चौधरी ने प्रबुद्ध सम्मेलन में कहा कि मुण्डेरवा की वर्षो से बंद चीनी मिल शुरू हुई, अनेक अनेक आई.टी.आई. खोले जा रहे हैं, स्कूलों का जीर्णोद्धार हुआ, सम्पर्क मार्गो का जाल बिछाया गया और किसानों को सम्मान निधि के साथ ही उन तक कल्याणकारी योजनायें पहुंचे इस दिशा में प्रति दिन प्रयास जारी रहता है। तुलना करें तो स्पष्ट हो जायेगा कि इतना विकास किसी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ। भाजपा अपने स्पष्ट नीतियों के बूते पुनः मजबूत सरकार बनायेगी इसमें संदेह नहीं है।
अध्यक्षता करते हुये वरिष्ठ नेता राजेन्द्रनाथ तिवारी ने अनेक उद्धरण देते हुये कहा कि भाजपा ने सेवा के माध्यम से जन मानस का विश्वास जीता है। विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग बेहतर जानते हैं कि उनका हित कहां सुरक्षित है।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता चुनाव तैयारियों में जुट गये हैं, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सत्यापन कर रहे है, कार्यकर्ता पार्टी की रीढ हैं और उनके बूते पुनः भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
प्रबुद्ध सम्मेलन का संचालन वैभव पाण्डेय ने किया। मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक अरविन्द श्रीवास्तव, प्रेम सागर तिवारी, दयाशंकर मिश्र, रूपम मिश्रा, अजय सिंह गौतम, अशोक कुमार गुप्ता,  अनूप खरे, विनोद शुक्ल, रामचरन चौधरी, अभिषेक कुमार, राजकुमार शुक्ल, दिलीप भट्ट, अजय कुमार श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र जायसवाल, सतीश सोनकर, जया श्रीवास्तव, विनीता चौधरी, आलोक शुक्ल, दिव्या श्रीवास्तव, अर्चना, सचिन शुक्ल, संजय द्विवेदी, कुलदीप सिंह, गिरजेश चौधरी, जॉन पाण्डेय, ब्रम्हानन्द शुक्ल, अश्विनी पाण्डेय, पं. सरोज मिश्र, आलम चौधरी, सुनील गुप्ता, सुभाष श्रीवास्तव, डब्बू श्रीवास्तव, लवकुश चौबे, ओम प्रकाश मिश्र, उमेश तिवारी, अरूण भारती, मनीष चौबे, अजय पाल के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages