एसपी आशीष श्रीवास्तव ने वाल्टरगंज थाना पर सुनी लोगों की समस्या
बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव द्वारा थाना कप्तानगंज पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर जनता की समस्याओ को सुना गया तथा वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी को मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेने व शत प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
इस दौरान समस्त पुलिस एवं राजस्व अधिकारी/ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में जमीनी विवाद चिह्नित कराएं और राजस्व टीम के साथ ही पुलिस निस्तारण के लिए मौके पर जाए व शत प्रतिशत निस्तारण करें।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रो का पॉच दिवस के अन्दर निस्तारण किया जाना चाहिए जिन प्रार्थना पत्रो का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उनपर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करे जिससे समय से निस्तारण किया जा सके।

No comments:
Post a Comment