<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 11, 2021

25 हजारी 2 इनामी गिरफ्तार

बस्ती। थानाध्यक्ष पैकोलिया प्रदीप सिंह के नेतृत्व में उप निरिक्षक इन्द्रभूषण सिंह मय पुलिस टीम के द्वारा थाना पैकोलिया पर पंजीकृत गैगेस्टर एक्ट से सम्बंधित वांछित अभियुक्तगण प्रदीप सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम मुईली थाना पैकोलिया व दिनेश कुमार पुत्र दयाराम निवासी पिपराकाजी थाना पैकोलिया जनपद बस्ती को शनिवार समय करीब 09.05 बजे  पचपेड़वा बेलसड मार्ग पर ग्राम संवरुपुर के पास से एक तमंचा मय कारतूस व एक चाकू, एक मोटरसाइकिल HF delux के साथ गिरफ्तार किया गया।



बरामदगी के आधार पर अभियुक्त प्रदीप सिंह उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-137/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व अभियुक्त दिनेश कुमार उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-138/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।

गिरफ्तार करनें वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पैकोलिया  प्रदीप सिंह, उप निरीक्षक इंद्रभूषण सिंह, हेड कांस्टेबल निर्भय सिंह, कांस्टेबल श्याम सिंह यादव,कांस्टेबल अमरजीत कुमार,कांस्टेबल सतेन्द्र यादव थाना पैकोलिया शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages