<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 18, 2021

रोटरी ग्रेटर ने शिविर लगाकर बाढ़ पीड़ितों में किया राहत सामग्री का वितरण

 


बस्ती । रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा शनिवार को क्लब अध्यक्ष रोटेरियन एल.के. पाण्डेय, उपाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के संयोजन मेें कुदरहा विकास खण्ड क्षेत्र के बाढ प्रभावित क्षेत्र  मईपुरवा, मदरहवा, महुआपार, पटपरवा आदि गांव के लोगों में प्राथमिक विद्यालय वैडारी एहतमाली पर शिविर लगाकार लगभग 200 लोगों में राहत सामग्री का वितरण किया गया। इसी क्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाकार लोगों का उपचार करने के साथ ही कोरोना टीकाकरण कराया गया।

क्लब अध्यक्ष एल.के. पाण्डेय ने कहा कि क्लब की ओर से निरन्तर लोगों की सेवा का कार्य किया जा रहा है। क्लब उपाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि बाढ पीड़ितों को सहायता के साथ ही स्वास्थ्य शिविर लग जाने से इस सुदूर क्षेत्र में लोगों को विशेष लाभ हुआ है।

स्वास्थ्य शिविर और कोरोना टीकाकरण शिविर सम्पन्न कराने में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुदरहा के डा. फैज वारिस, डा. विवेकानन्द, डा. मनोज पाण्डेय, बदरे आलम, सुनीता देवी, प्रिन्शी, हरि गोविन्द द्विवेदी, राम प्रकाश, विशाल मिश्रा, विमला देवी, रेखा, संवारी आदि ने योगदान दिया। इसी क्रम में क्लब सचिव मोनिरूद्दीन, टी.एस. श्रीवास्तव आदि ने योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages