<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 12, 2021

भारत में टीकाकरण कवरेज 73.82 करोड़ से अधिक हुआ

 

स्वस्थ्य होने की वर्तमान दर 97.51 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में 28,591 नए मामले दर्ज किये गए

भारत में सक्रिय मामलों (3,84,921) की संख्या कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत

पिछले 79 दिनों से साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (2.17 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम

दिल्ली। स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय द्वारा दिये गये जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में 72,86,883 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 73.82 करोड़ (73,82,07,378) से अधिक हो गया।  इन उपलब्धि को 75,25,766 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 34,848 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,24,09,345 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.51% है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 77 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 28,591 नए मामले सामने आए। वर्तमान में सक्रिय मामले 3,84,921 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.16% हैं।

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,30,125 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 54.18 करोड़ (54,18,05,829) जाँच की गई हैं।

देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 79 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.17 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.87 प्रतिशत है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर  लगातार पिछले 13 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और 96 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages