<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 17, 2021

भाजपा विधायक संजय ने केक काटकर कर मनाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वॉ जन्मदिन

 पीएम के जन्मदिन के मौके पर विधायक संजय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बॉटा राहत सामग्री

कोरोना महामहारी के संकट से मुक्ति के लिए कोविड टीकाकरण का लक्ष्य हो पूरा - संजय

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्म दिन पर विधायक संजय प्रताप जायसवाल के संयोजन में रूधौली विधानसभा क्षेत्र में अनेक आयोजन कर खुशियों को साझा किया गया। शुक्रवार को विधायक संजय प्रताप ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रूधौली में मरीजों में फल वितरण के साथ ही कोविड टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य शीघ्र पूरा किया जाय जिससे कोरोना महामारी जैसे संकट से बचा जा सके।
विधायक संजय प्रताप ने जन सहयोग कार्यालय रूधौली में केक काटकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71 वां जन्म दिन मनाया। कहा कि प्रधानमंत्री देश के गरीबों के दर्द को समझते हैं। उनके कार्यकाल में किसानों, मजदूरों, गरीबों का जीवन बदलने के लिये जो कल्याकारी योजनायें लागू की गई उसका लाभ लोगों को लगातार मिल रहा है। पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुये विधायक संजय ने अंग वस्त्र भेंटकर अनेक लोगों को सम्मानित किया। इसी क्रम में उन्होने क्षेत्र के बाढ से प्रभावित इलाकोें अमरौली शुमाली, शिवाघाट, चौरा आदि में पात्रों में राहत सामग्री का वितरण किया।
कार्यक्रमों में मुख्य रूप से विजय उर्फ राजू पाण्डेय, मनोज सिंह, जयेश प्रताप जायसवाल, महेन्द्र सिंह, विकास शर्मा, रवि जायसवाल, उमेश यादव, विक्की गुप्ता, उमेश ठाकुर के साथ ही बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।
यह जानकारी विधायक संजय प्रताप जायसवाल के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages