गोरखपुर यूपी। 1 लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर। पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ0
विपिन ताडा ने बताया कि गगहा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को रोका गया। उन लोगो ने फायरिंग शुरू कर दी जबाबी फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगी। दूसरा भागने में कामयाब रहा। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत विजय गगहा का ही रहने वाला है अभी कुछ दिन पूर्व इसने एक बालिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ये 1 लाख जा हिस्ट्रीशीटर है इसके ऊपर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। इसके ऊपर लूट हत्या और रंगदारी मांगने के गोरखपुर, देहरादून, बाराबंकी के थानों में मुकदमें दर्ज है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

No comments:
Post a Comment