<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 10, 2021

वर्तमान समय में भी प्रासंगिक हैं लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के आदर्श- डॉ0 हरिओम

गोरखपुर। आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण विचार मंच (भारत ) के तत्वाधान में प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसका उद्देश्य लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के आदर्शों को वर्तमान में प्रतिष्ठापित कर राजनैतिक और सामाजिक परिवर्तन करना है।


प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हरिओम बख्शी ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हमारे आदर्श लोकनायक जीके विचारों की प्रसंगिकता बढ़ गई है ।आपने हमेशा जाति -पाति, धर्म वाद व पूजीवादी व्यवस्था का विरोध किया। महिला सशक्तिकरण सर्व शिक्षा व धार्मिक अंधविश्वास जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सदैव लोकनायक जी ने लोगों को जागरूक किया जिसका परिणाम 1977 में देश के संपूर्ण व्यवस्था में परिवर्तन के रूप में देखने को मिला । आप सस्ते चुनाव प्रक्रिया के हिमायती थे जिससे समाज से सभी वर्गो से अच्छे जनप्रतिनिधि चुनकर आते और भारतीय शासन सत्ता में लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थापित करते । हमारा मंच लगातार छोटी-छोटी गोष्ठियों रैलियों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयासरत है।

प्रेस वार्ता में मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ लतेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि लोकनायक जी ने हमेशा समाज में नैतिक मूल्य को स्थापित करने के पक्षधर रहे । जिससे राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक ,बौद्धिक, शैक्षणिक व अध्यात्मिक परिवर्तन हो सके वर्तमान में आजाद भारत की राजनीति में भ्रम,स्वार्थ ,पद लोलुपता ,जातीयता, सांप्रदायिकता, लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन ,सत्ता का मद आदि विकृतियों ने पांव जमा लिया है । जिससे शासन सत्ता में निरंकुशता और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है । देश की इस दशा को देखकर हम सभी लोगों ने लोकनायक जी के विचारों व आदर्शों को आत्मसात करके राजनैतिक और सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध होकर देश की दिशा और दशा को बदलने का कार्य करेंगे। 

प्रेस वार्ता में संरक्षक कपीश श्रीवास्तव , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अलोक , आई टी सेल प्रमुख सुषमा सक्सेना, कंचन श्रीवास्तव, अभिषेक, अमित, एड्वोकेट प्रशान्त , डॉ पंकज सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages