<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 2, 2021

दृष्टिबाधित छात्राओं को निःशुल्क प्रवेश प्रारम्भ

गोरखपुर। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उ0प्र0 द्वारा संचालित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कालेज नार्मल कैम्पस गोरखपुर में दृष्टिबाधित छात्राओं को कक्षा 01 से 12 तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। इस हेतु सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि शैक्षिक सत्र 2021-22 में प्रवेश हेतु छात्राओं के लिए प्रवेश प्रारम्भ है।

इच्छुक छात्राओं के अभिभावक विद्यालय से प्रवेश हेतु आवेदन फार्म निशुल्क 15 जुलाई तक प्रधानाचार्य स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कालेज नार्मल कैम्पस कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 3 बजे प्राप्त कर सकते है। कक्षा 11 में स्थान रिक्त न होने के कारण प्रवेश नही होगा। आवासीय छात्राओं हेतु निशुल्क छात्रावास एवं भोजन की व्यवस्था है। अनावासीय दृष्टिबाधित छात्राओं हेतु विद्यालय में निशुल्क वस्त्र उपलब्ध है।  

No comments:

Post a Comment

Pages