<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, June 5, 2021

मंत्री ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर। जल शक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने जनपद संत कबीर नगर के तहसील धनघटा स्थित मदरहा बेहराडांडी तटबंध पर संचालित बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।  मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सम्भावित बाढ़ को देखते हुये क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत के कार्य मे तेजी लाते हुये समय-समय पर अनिवार्य रूप से निगरानी की जाती रहे। उन्होंने कहा कि तटबंधों की सुरक्षा/निर्माण कार्यों मे किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित ठेकेदारों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।  उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुरूप आवश्यकतानुसार बाढ़ के समय विस्थापित लोगों के आश्रयस्थल का चयन पहले से ही कर लिया जाये। मंत्री ने बाढ़ प्रबन्धन के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिये अपनी कार्ययोजना को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय जिले के मा0 सांसद प्रवीण कुमार निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages