<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 16, 2021

फीस माफी को तैयार हुआ विद्यालय प्रबंधतंत्र

- रूधौली विधायक संजय की पहल पर सेंट बेसिल अभिभावकों का धरना स्थगित

बस्ती । फीस माफी को लेकर सेंट
प्रबन्धक से वार्ता करते विधायक संजय प्रताप जायसवाल

बेसिल स्कूल पर चल रहा अभिभावकों का धरना सोमवार की देर रात रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल और प्रधानाचार्य फादर विनॉय से वार्ता के बाद समाप्त हो गया। निर्णय लिया गया कि विद्यालय प्रबंधन 2 महीने की फीस और कुल फीस का 10 प्रतिशत माफ कर देगा।

सेंट बेसिल स्कूल का प्रबंधतंत्र कोरोना संकट काल में अभिभावकांें की आर्थिक स्थिति देखते हुये कोई छूट देने को तैयार नहीं था और अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा था कि बिना पूरी फीस जमा किये छात्रों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जायेगा। इसके विरोध में अभिभावक  विद्यालय परिसर मंे   धरने पर बैठ गये। सोमवार की देर शाम तक इसका कोई हल नहीं निकला तो अभिभावकांे को विधायक संजय प्रताप को इसकी जानकारी दिया। संजय प्रताप रात्रि में लगभग 9 बजे धरना स्थल पर पहुंचे और अभिभावकों के साथ प्रधानाचार्य फादर विनॉय से वार्ता किया। लम्बी वार्ता के बाद इस बात पर सहमति बनी कि विद्यालय प्रबंधन 2 महीने की फीस और कुल फीस का 10 प्रतिशत माफ कर देगा। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।

मौके पर सीओ सिटी, शहर कोतवाल एवं अभिभावक मौजूद रहे। यह जानकारी विधायक संजय प्रताप के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

No comments:

Post a Comment

Pages