<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 3, 2021

नरसा के तत्वाधान में खेला गया मैत्रीपूर्ण मैच

- श्रीमती मीना त्रिपाठी को मिला ’’वीमन आफ द मैच’’ का पुरस्कार  

गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के तत्त्वावधान में पूर्वोत्तर रेलवे के सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में खेले गए मैत्रीपूर्ण मैच में संरक्षक/नरसा एकादश ने अध्यक्ष/नरवो एकादश को 07 विकेट से हराया। महिला वर्ग में महाप्रबन्धक महिला एकादश ने अपर महाप्रबन्धक महिला एकादश को कांटे के मुकाबले में 01 रन से पराजित कर मैच जीत लिया। 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अध्यक्ष/नरवो एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में 06 विकेट पर 149 रन बनायें। अध्यक्ष/नरवो एकादश की ओर से अमित अग्रवाल ने 22 गेदों पर 20 रन, वी.पी.अवस्थी ने 05 चौंके एवं 01 छक्कें की सहायता से 26 गेदों पर 33 रन, योगेश मोहन ने 20 गेदों पर 05 चौंके एवं 02 छक्कें की सहायता से 37 रन, अमिताभ ओझा ने 10 रन, पंकज कुमार सिंह ने 02 चौकों की सहायता से 08 गेदों में 12 रन, ए.के. मिश्रा ने 07 रन बनायें। संरक्षक/नरसा एकादश की ओर से रमेश, वी.एस. दोहरे एवं ए.के. पाण्डेय ने 01-01 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संरक्षक/नरवो एकादश ने 17 ओवर में 03 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। संरक्षक/नरसा एकादश की ओर से कप्तान विनय कुमार त्रिपाठी ने 03 चौकों की सहायता से नाबाद 23 रन तथा डी.के.खरे ने 04 चौकों की सहायता से नाबाद 23 रन बनायें। अतुल श्रीवास्तव ने 04 चौकों की सहायता से 24 रन, वी.एस. दोहरे ने 04 चौकों की सहायता से 34 रन, एस.पी.सिंह ने 19 रन बनायें। अध्यक्ष/नरवो एकादष के जय प्रकाष ने 02 तथा वी.पी.अवस्थी ने 01 विकेट प्राप्त किया।
महाप्रबन्धक महिला एकादश की कप्तान श्रीमती मीना त्रिपाठी ने बेहतरीन बल्लेबाजी एवं फील्डिंग का प्रदर्शन कर ’’वीमन आफ द मैच’’ का पुरस्कार हासिल किया। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक एवं नरसा के संरक्षक विनय कुमार त्रिपाठी ने मैत्रीपूर्ण मैच का उद्घाटन किया। महाप्रबन्धक महिला एकादश की कप्तान श्रीमती मीना त्रिपाठी ने टॉस जीत कर अपर महाप्रबन्धक महिला एकादश को बैटिंग के लिये आमंत्रित किया। पॉच ओवरों के इस मैत्रीपूर्ण मैच में अपर महाप्रबन्धक महिला एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान श्रीमती विधि अग्रवाल ने शानदार 06 रनों का योगदान दिया। इस टीम की ओर से श्रीमती चित्रा एवं श्रीमती गीता ने 1-1 रन बनायें। अपर महाप्रबन्धक एकादश ने 05 ओवरों में कुल 12 रन बनायें। महाप्रबन्धक एकादश की ओर से शानदार फील्डिंग करते हुए कप्तान श्रीमती मीना त्रिपाठी ने श्रीमती मधुमालती एवं श्रीमती चित्रा को रन आउट किया। वी.एस.दोहरे को मैन आफ द मैच, जयप्रकाश को सर्वोत्तम गेदबार एवं योगेश मोहन को सर्वोत्तम बल्लेबाज का पुरस्कार प्राप्त हुआ।
महाप्रबन्धक महिला एकादश ने बिना कोई विकेट खोयें मात्र 03 ओवरों में बिना 13 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। महाप्रबन्धक महिला एकादश की ओर से कप्तान श्रीमती मीना त्रिपाठी ने बेहतरीन 05 रन बनायें। श्रीमती श्वेता ने 07 रन का योगदान टीम को विजयी बनानें में दिया। 
इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक एवं नरसा के अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी, अपर महाप्रबन्धक अमित कुमार अग्रवाल, पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्यायें, प्रधान विभागाध्यक्ष, नरसा के अध्यक्ष योगेश मोहन, उपाध्यक्ष एस.के.मिश्रा, महासचिव पंकज कुमार सिंह, क्रिकेट सचिव डी.के.खरे, संयुक्त महामंत्री आर.पी.चन्द सहित रेल अधिकारी, कर्मचारी एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages