<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 3, 2021

ग्राम पंचायत के मतदाता सूची में मनमानी का आरोप, कार्रवाई की मांग

बस्ती । बनकटी विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोरिया निवासी दुर्गा प्रसाद एवं विजय राज ने उप जिलाधिकारी सदर को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर कहा है कि उनके ग्राम पंचायत में षड़यंत्रपूर्वक लगभग 200 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से ही बाहर कर दिया गया है। मांग किया है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर नये सिरे से मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन कराते हुये दोषियों को दण्डित कराया जाय।

पत्र में कहा गया है कि मतदाता सूची में नाबालिकों एवं एक ही व्यक्ति के कई जगह नाम है। इस सम्बन्ध में अनेकों बार बीएलओ से शिकायत किया गया किन्तु वे दबाव प्रभाव में आकर मतदाता सूची सही कराने को तैयार नहीं है। ग्राम प्रधान पद के दावेदारों का नाम जानबूझकर मतदाता सूची से कटवाया जा रहा है।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages