<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 8, 2021

इंसान का ईमान ही सबसे बड़ा धन है

 सबके मन में लोभ की पुरजोर अगन है

अपने - अपने स्वार्थ में संसार मगन है
बेईमानी करके कमाया कि गंवाया
इंसान का ईमान ही सबसे बड़ा धन है
 
कुछ भी नहीं रखा हुआ है धोखे में, छल में
स्वीकार्य नहीं चोरियां , न आज, न कल में
सोचता इस बात को क्यों नहीं जन है
इंसान का ईमान ही सबसे बड़ा धन है

दूर खुद से हम करें ये सारी बलाएं
सत्य और ईमान की मशाल जलाएं
जैसा हम बनाएं वैसा होता ये मन है
इंसान का ईमान ही सबसे बड़ा धन है

विक्रम कुमार
मनोरा, वैशाली

No comments:

Post a Comment

Pages