<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 29, 2020

आयकर जीएसटी अधिवक्ता ने आयकर रिटर्न दाखिल करने की तारीख बढ़ाने के लिए लिखा पत्र

 आयकर जीएसटी अधिवक्ता ने आयकर रिटर्न दाखिल करने की तारीख बढ़ाने के लिए लिखा पत्र

बस्ती : आयकर व जीएसटी के वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने भारत सरकार के वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर आयकर व जीएसटी के विभिन्न फ़ार्मो की तिथि बढ़ाने की अपील की है। अधिवक्ता मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने आयकर रिटर्न फाइल करने की तिथि 31दिसम्बर 2020 से बढ़ाकर 31 मार्च 2021 करने की माँग की, उन्होंने कहाँ कोरोना के संक्रमण काल को देखते हुए कोई भी व्यापारी व सामान्य आयकर दाता समय से ना तो अपने अधिवक्ता से मिल पाया और ना ही चार्टर्ड अकाउंटेंट से जिस कारण रिटर्न फाइल करने में देरी हो रही हैं, कोरोना की वजह से व्यवसाय बहुत प्रभावित हुआ है। कोरोना काल मे सभी दुकानें बंद रही, जिस कारण व्यापार बहुत प्रभावित हुआ है, करोना के संकट से पुरा देश जूझ रहा है , आज भी स्थिति सामान्य नहीं है कई व्यवसाय तो बंद हो गए हैं ऐसे में व्यापारियों को सहूलियत दिया जाए और उन पर कोई भी पेनल्टी ना लगाई जाए।वित्त मंत्री जी से निवेदन है कि आयकर रिटर्न्स के डेट की तिथि को बढ़ाने के कृपा करें।


No comments:

Post a Comment

Pages