बस्ती : प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामपाल यादव, प्रभारी साइबर सेल उप निरीक्षक मजहर खान, प्रभारी सर्विलंस सेल उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह की संयुक्त टीम द्वारा 3 अभियुक्तो जितेन्द्र कुमार चौहान उर्फ जितू पुत्र बृजलाल निवासी बारीगांव थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर जो गैग का लीडर है के साथ ही आकाश प्रधान पुत्र स्व0 सुब्रत कुमार प्रधान निवासी पावर हाउस के पास मोहद्दीपुर थाना कैण्ट और भूपेन्द्र कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी पुत्र राधेश्याम निवासी एकला मिश्रौलिया थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया हाल पता म0नं0 749 जंगल तुलसीपुर बिछिया थाना शाहपुर जनपद गोरखपुरको अर्श फैमिली रेस्टोरेन्ट बड़ेबन थाना कोतवाली जनपद बस्ती से गिरफ्तार किया गया । इनके पास से नकद रूपया 4,00,000 (चार लाख रुपया ), 01 स्कार्पियो नं0 UP 52 AH 1666 रंग सफेद, 01 मोटर साईकिल हीरो होण्डा नं0 UP53 AB 7162 रंग स्लेटी, एक देशी तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतुस .315 बोर, 04 मोबाईल, 17 एटीएम कार्ड विभिन्न बैको के, 5 आधार कार्ड विभिन्न व्यक्तियो के, 4 पैन कार्ड विभिन्न व्यक्तियो के, 1 निर्वाचन कार्ड, 1 डी0एल0, 02 सिम कार्ड डोकोमो व जियो, 01 फिंगर प्रिन्ट स्कैनर मार्फो मशीन बरामद किया गया।
पुलिस अधिक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि प्रेम चन्द्र पुत्र स्व0 केदारनाथ बाढ कार्य खण्ड प्रथम बस्ती द्वारा थाना कोतवाली पर शिकायत दर्ज कराया गया कि मेरे दोनो खाते से विभिन्न तिथियों में दस-दस हजार करके 60 हजार रूपये निकल गये हैं जिसको किसी साईबर अपराधी ने निकाला है। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना थाना कोतवाली जनपद बस्ती द्वारा प्रारम्भ की गयी।
अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि हम लोग जितेन्द्र कुमार चौहान के बताने पर अपराध करते है सबसे पहले फर्जी आई0डी0 आधार कार्ड, पैन कार्ड व मोबाइल नंम्बर पर विभिन्न बैंको में खाता खोलवाते है उसके आधार पर ATM प्राप्त कर लेते है उसके उपरान्त आधार कार्ड, पैन कार्ड व अँगुठे का डुप्लिकेट रबर मोहर तैयार करवाकर आधार कार्ड व पैन कार्ड का प्रयोग करके उनके नाम के सम्मुख AEPS ट्राजंक्शन एप्लीकेशन पर उनके नाम से रजिस्ट्रेशन कर उन्ही के नाम का एक फर्जी एजेन्ट आईडी बनाकर उस आईडी का प्रयोग कर आधार कार्ड व डुप्लिकेट अंगुठे के क्लोन का प्रयोग कर आधार कार्ड से लिंक व्यक्ति के खाते मे AEPS के माध्यम से रुपया निकालकर अपने द्वारा प्रयोग किये जा रहे फर्जी खाते मे भेजकर फिर ATM से निकाल लेते है हमारे ग्रुप के सदस्य जितेन्द्र पाण्डेय का रूस्तमपुर ढाले से कचहरी जाने वाले रोड़ पर पेट्रोल पम्प के बगल जाने वाली गली में SC ग्राफिक्स की दुकान है हम लोग वही बैठकर योजना तैयार करते है और आपस मे चारो लोग पैसा बराबर-बराबर बांट लेते है। अब तक हम लोगो द्वारा करोड़ो रुपये की ठगी की जा चुकी है । यह कार्य हम लोग उत्तर प्रदेश के जनपदो के अलावा देश के अन्य प्रदेशो में करते है । यह कार्य हम लोग अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए करते है ।
इस गैग द्वारा विगत एक वर्ष में लगभग 83 लाख रुपये विभिन्न व्यक्तियो के उनके खातो से ।म्च्ै के माध्यम से निकाला गया है उक्त रुपयो की मदद से इस गैग के लिडर जितेन्द्र कुमार चौहान द्वारा करीब 32,00,000 रू0 (बत्तीस लाख रूपये) का कपड़े का कारखाना सहजनवा, गोरखपुर में लगाया गया है इस गैग सदस्यो द्वारा ठगी के रुपयो से जो भी सम्पत्ति अर्जित की गयी है को ज्ञात कर उनकी जब्तीकरण की कार्यवाही 14 (1) गैगेस्टर एक्ट के तहत की जायगी ।
No comments:
Post a Comment