<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 13, 2019

सहारनपुर-अम्बाला खण्ड पर कुछ गाड़ीयों का रहेगा आंशिक निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन

गोरखपुर। उत्तर रेलवे के सहारनपुर-अम्बाला खण्ड पर विभिन्न कार्यो के सम्पादन हेतु लिये जाने वाले ब्लॉक के फलस्वरूप निम्नलिखित गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत् किया जायेगाः-

आंशिक निरस्तीकरण-

-21 दिसम्बर, 2019 को लखनऊ से प्रस्थान करने वाली 15011 लखनऊ-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस की यात्रा सहारनपुर में समाप्त हो जायेगी तथा यह गाड़ी सहारनपुर-चण्डीगढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।

-22 दिसम्बर, 2019 को चण्डीगढ़ से प्रस्थान करने वाली 15012 चण्डीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस की यात्रा सहारनपुर से प्रारम्भ होगी तथा यह गाड़ी चण्डीगढ़-सहारनपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन-

-21 दिसम्बर, 2019 को सहरसा से प्रस्थान करने वाली 14617 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुरादाबाद-हापुड़-दिल्ली-पानीपत एवं अम्बाला के रास्ते चलायी जायेगी।

-22 दिसम्बर, 2019 को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 14618 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अम्बाला-पानीपत-दिल्ली-हापुड़-मुरादाबाद के रास्ते चलायी जायेगी।

-20 दिसम्बर, 2019 को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करने वाली 15903 डिब्रूगढ़-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुरादाबाद-हापुड़-दिल्ली-पानीपत एवं अम्बाला के रास्ते चलायी जायेगी।

-22 दिसम्बर, 2019 को जालन्धर सिटी से प्रस्थान करने वाली 22552 जलन्धर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अम्बाला-पानीपत-दिल्ली-हापुड़-मुरादाबाद के रास्ते चलायी जायेगी।

 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages