<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 21, 2019

परम्परागत ढ़ग से मनाये दुर्गा पूजा का त्योहार-डीएम -प्राथमिकता पर करायें जाये सफाई के कार्य

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने दशहरा, दुर्गापूजा के त्यौहार को शान्ति व सौहादर्य पूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के लिए कहा है। दुर्गापूजा, दशहरा एवं रामलीला को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई इसमें केन्द्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के पदाधिकारी तथा जनपद के विभिन्न तहसीलो व ब्लाको के समितियो के पदाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारीगण, अपर पुलिस अधीक्षकगण स्थानीय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं केन्द्रीय दूर्गापूजा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल सहित समितियो के पदाधिकारीगण, उपजिलाधिकारीगण, क्षेत्राधिकारीगण, विद्युत, सिचाई, नगर निगम, स्वास्थ्य, पंचायत आदि विभागो के अधिकारियों ने भाग लिया। 
         इस बैठक में विभिन्न समिति के पदाधिकारियों ने नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था, मूर्ति विसर्जन स्थानो पर बेहतर व्यवस्था आदि प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया तथा बताया कि पूरे जनपद में 1100 छोटी-बड़ी दुर्गा पूजा समितियां है जिसमें 56 अयोध्या क्षेत्र में है तथा विसर्जन के दिन पड़ोसी जनपद गोण्डा की मूर्तिया विसर्जन हेतु सरयू के घाटो पर आती है इसलिए बेहतर व्यवस्था हेतु शासन का ध्यान आकृष्ट किया जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि साफ-सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। पीडब्लूडी एवं नगरनिगम आवश्यक बैठक कर मूर्ति विसर्जन एवं नगर के अन्य मार्गो को ठीक करा ले, दुर्गा पूजा की स्थापना सामान्तय 28 सितम्बर से प्रारम्भ हो जायेगी तथा मूर्ति विसर्जन 13 अक्टूबर तक रहेगी जिसके सम्बन्ध में विभाग के अधिकारी अपने विभागीय कार्यो को अन्य विभागो से समन्वय ठीक कर ले। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि हमे कोई त्योहार परम्परागत ढंग से मनाना चाहिए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages