<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 26, 2026

गोरखपुर के संतोष कुमार शुक्ला बने SEBI के कार्यपालक निदेशक, एक दिसंबर से संभालेंगे कार्यभार


गोरखपुर। जनपद के गोला क्षेत्र स्थित ग्राम चिट्ठेपार निवासी संतोष कुमार शुक्ला को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) में कार्यपालक निदेशक (Executive Director) नियुक्त किया गया है। वह आगामी एक दिसंबर से अपना कार्यभार संभालेंगे। उनकी इस उपलब्धि से गोरखपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

संतोष कुमार शुक्ला ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वीएसएवी इंटर कॉलेज, गोला बाजार से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक (एलएलबी) की पढ़ाई पूरी की। कार्यरत रहते हुए उन्होंने वर्ष 2022 में उत्तरांचल विश्वविद्यालय से विधि में परास्नातक (एलएलएम) की उपाधि भी हासिल की।

उनकी व्यावसायिक यात्रा वर्ष 1995 में बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में शुरू हुई। सितंबर 1996 में उन्होंने SEBI में कार्यभार ग्रहण किया। लगभग तीन दशक के कार्यकाल में उन्होंने नीति निर्माण, विधि, विनियमन, प्रवर्तन, जांच और न्यायनिर्णयन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां निभाईं। इसके अलावा SEBI के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय अहमदाबाद में क्षेत्रीय निदेशक के रूप में भी सेवाएं दीं।

श्री शुक्ला भारत सरकार द्वारा स्थापित दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) में भी कार्यपालक निदेशक के पद पर कार्य कर चुके हैं। वहां उन्होंने दिवाला पेशेवरों के नियमन, निगरानी और नियामकीय नीतियों के विकास से जुड़े दायित्वों का निर्वहन किया। वित्तीय और प्रतिभूति बाजार से जुड़े कानूनों, निवेशकों के हितों की सुरक्षा तथा नियामकीय प्रक्रियाओं में उनका लंबा अनुभव रहा है।

SEBI और IBBI जैसी देश की महत्वपूर्ण वित्तीय नियामक संस्थाओं में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं देने के बाद अब SEBI के कार्यपालक निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी इस सफलता से गृह क्षेत्र गोला और ग्राम चिट्ठेपार के लोगों में खुशी है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।

No comments:

Post a Comment

Pages