<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 26, 2026

संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प लेकर सपा ने मनाया संविधान दिवस

- महेन्द्रनाथ यादव बोले- संविधान ही सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों की सबसे बड़ी गारंटी


बस्ती। समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर संविधान दिवस मनाया गया। सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में आयोजित संगोष्ठी में संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय के संरक्षण पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान कारगिल के अमर बलिदानियों को भी नमन किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकार किया था। संविधान सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों की सबसे बड़ी गारंटी है। डॉ. भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में संविधान सभा ने आरक्षण और समान अवसर की व्यवस्था को संवैधानिक आधार दिया, जिससे वंचित और पिछड़े वर्गों को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन में आगे बढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि संविधान सुरक्षित रहेगा, तभी आरक्षण, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र भी सुरक्षित रहेंगे।

राजमणि पाण्डेय, दयाशंकर मिश्र, मोहम्मद स्वालेह, समीर चौधरी, आरडी निषाद, हरीश गौतम, गीता भारती और बुद्धि प्रकाश सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था ने दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का संविधान वंचित वर्गों के अधिकार और सम्मान की संजीवनी है तथा पीडीए की सबसे बड़ी ढाल है।

कार्यक्रम में राजेंद्र चौधरी, मोहम्मद सलीम, धर्मराज यादव, रजवंत यादव, रितेश यादव, राजेश यादव, रामचंद्र यादव, रणजीत यादव, प्रशांत यादव, यूनुस आलम, राजेंद्र यादव, लक्ष्मण चौरसिया, संजय शर्मा और हनुमान चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages