बस्ती। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के महामंत्री एवं कमिश्नर कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा तथा महामंत्री शब्बीर अहमद के संयोजन में संविधान के महत्व पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि संविधान अधिवक्ताओं के लिए गीता और कुरान की तरह पवित्र है। संविधान के माध्यम से ही देश के नागरिकों को अनेक अवसर और मौलिक अधिकार प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान की गरिमा और उसके मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
महामंत्री शब्बीर अहमद ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। इसकी प्रस्तावना में लिखे शब्द 'हम भारत के लोग' देश के प्रत्येक नागरिक की आत्मा और लोकतांत्रिक भावना को प्रदर्शित करते हैं।
अधिवक्ता बालकृष्ण चौधरी, प्रभात कुमार सिंह, सन्नी सिंह, संजय कुमार पाण्डेय, कृष्णचन्द्र पाण्डेय, लालजी पाण्डेय, नेबूलाल चौधरी, मिथलेश शुक्ला तथा समिति अध्यक्ष बीएन शुक्ल ने भी संविधान की महत्ता पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि अनेक उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय संविधान देश को दिशा दिखाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम में दीनानाथ यादव, गणेश प्रसाद, सामईन फारूकी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment