वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा संचालित विशेष ट्रेनों में नवंबर माह के अंत तक कई तिथियों पर बर्थ उपलब्ध हैं। रेलवे प्रशासन ने 11 नवंबर की शाम तक की आरक्षण स्थिति जारी करते हुए यात्रियों से समय रहते टिकट बुक कराने की अपील की है।
गोरखपुर-शकूर बस्ती विशेष ट्रेन (05101) में 15 नवंबर को प्रथम श्रेणी वातानुकूलित में दो, 22 नवंबर को दो तथा 29 नवंबर को प्रथम श्रेणी में 15, द्वितीय श्रेणी में 44 और तृतीय श्रेणी वातानुकूलित में 339 बर्थ उपलब्ध हैं। गोरखपुर-जोधपुर विशेष ट्रेन (04830) में 27 नवंबर को द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित में नौ बर्थ खाली हैं।
इसी प्रकार गोरखपुर-सियालदह ट्रेन (03132) में 13 नवंबर को तृतीय श्रेणी वातानुकूलित में 84 और शयनयान में 208 बर्थ उपलब्ध हैं। गोरखपुर-डिब्रूगढ़ ट्रेन (05977) में 12 नवंबर को तृतीय श्रेणी वातानुकूलित में 61 और शयनयान में 144 तथा 26 नवंबर को क्रमशः 32 और 109 बर्थ उपलब्ध हैं।
बनारस-कोलकाता ट्रेन (05048) में 24 नवंबर को तृतीय श्रेणी वातानुकूलित इकोनॉमी में 840 बर्थ उपलब्ध हैं। गोरखपुर-आसनसोल ट्रेन (03528) में 14, 21 और 28 नवंबर को विभिन्न श्रेणियों में पर्याप्त बर्थ उपलब्ध हैं। वहीं मऊ-जोधपुर ट्रेन (04824) में 24 नवंबर को द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित में सात बर्थ खाली हैं।
गोरखपुर-नारंगी (गुवाहाटी) विशेष ट्रेन (05634) में 15 नवंबर को तृतीय श्रेणी वातानुकूलित में 271 और 29 नवंबर को 176 बर्थ उपलब्ध हैं। रेलवे ने यात्रियों से इन विशेष ट्रेनों में आरक्षण कराकर आरामदायक यात्रा का लाभ उठाने की अपील की है।
No comments:
Post a Comment