<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, November 11, 2026

छठ पर्व पर मुंबई से गोरखपुर के लिए आज चलेगी विशेष ट्रेन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) से गोरखपुर के लिए 11 नवंबर को एक फेरे की विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

गाड़ी संख्या 01041 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन 11 नवंबर को मुंबई से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी। यह दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और मनकापुर होते हुए तीसरे दिन रात 12:35 बजे बस्ती तथा 1:15 बजे खलीलाबाद पहुंचेगी। ट्रेन गोरखपुर सुबह 3:30 बजे पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के पांच, शयनयान श्रेणी के छह, द्वितीय श्रेणी चेयरकार के चार तथा एलएसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages