<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, November 18, 2026

जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक


संत कबीर नगर।
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने जनगणना कार्य में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने निर्देश दिया है कि 09 जनवरी 2027 तक मास्टर ट्रेनर, फील्ड ट्रेनर, प्रगणक एवं पर्यवेक्षक जिला जनगणना अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश भी अनुमति के बाद ही स्वीकृत होगा।

उन्होंने बताया कि जनगणना के द्वितीय चरण में प्रत्येक व्यक्ति की गणना की जाएगी। इसके लिए प्रगणक घर-घर जाकर निर्धारित 40 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र करेंगे और उसे CENSUS-2027 PE मोबाइल ऐप पर दर्ज करेंगे। सभी प्रगणकों को प्रतिदिन कम से कम चार से पांच परिवारों की स्व-गणना कराने तथा उनकी संदर्भ संख्या (SE-ID) नोट कर सुपरवाइजर के माध्यम से चार्ज अधिकारी को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला जनगणना अधिकारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति, परिवार अथवा क्षेत्र गणना से छूटना नहीं चाहिए। सामान्य, संस्थागत परिवारों के साथ बेघर लोगों की भी गणना सुनिश्चित की जाए। पर्यवेक्षक प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट चार्ज अधिकारी को देंगे और गणना ब्लॉक का पूरा कवरेज कराएंगे।

उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनर एवं पर्यवेक्षकों को प्रगणकों के मोबाइल में निर्धारित ऐप इंस्टॉल और लॉगिन सुनिश्चित कराने को कहा। तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए मास्टर ट्रेनर और फील्ड ट्रेनर उपलब्ध रहेंगे। लापरवाही या विलंब पर जवाबदेही तय कर विभागीय कार्रवाई के साथ जनगणना अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages