<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, November 18, 2026

बच्चों के मनोरंजन के लिए महिला कल्याण संगठन ने भेंट किए खिलौने


लखनऊ। राष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष्य में पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ की ओर से शिशु बिहार केंद्र में बच्चों के मनोरंजन एवं सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती श्रुति गुप्ता ने बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की खेल एवं मनोरंजन सामग्री भेंट की।

कार्यक्रम में संगठन की सचिव श्रीमती स्मृति सचान एवं संयुक्त सचिव श्रीमती अदिति श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं। बच्चों के मनोरंजन के लिए स्लाइडर, हॉर्स राइडर, जिराफ राइडर, थ्री-वे रॉकर और साइकिल राइड-ऑन सहित आकर्षक खिलौने प्रदान किए गए। इसके अलावा बच्चों के बैठने के लिए छोटी कुर्सियां तथा सभी बच्चों को स्नैक्स पैकेट भी वितरित किए गए।

नई खेल एवं मनोरंजन सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान श्रीमती श्रुति गुप्ता ने बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें बेहतर सुविधाएं और खुशनुमा वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि बच्चों का बचपन खुशहाल और आनंदमय बनाने के लिए इस तरह की पहल महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के साथ उन्हें मनोरंजन के बेहतर साधन उपलब्ध कराना रहा।

No comments:

Post a Comment

Pages