गोरखपुर। दीपावली और छठ महापर्व के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली से छपरा के बीच आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04428 नई दिल्ली-छपरा विशेष गाड़ी का संचालन बुधवार, 18 नवंबर को एकल यात्रा के लिए किया जाएगा। इस ट्रेन के संचालन से पूर्वांचल के यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन नई दिल्ली से शाम 7 बजे रवाना होकर गाजियाबाद, हापुड़ और मुरादाबाद होते हुए अगले दिन बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई और लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद गोंडा से सुबह 6:18 बजे, बस्ती से 8:35 बजे, खलीलाबाद से 9:05 बजे तथा गोरखपुर से सुबह 10 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन दोपहर 1 बजे छपरा पहुंचेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए इस विशेष गाड़ी में कुल 21 कोच लगाए गए हैं। इनमें आठ शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा दो एलएसएलआरडी कोच शामिल हैं। रेलवे प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को आवागमन में राहत मिल सके।
.jpg)
No comments:
Post a Comment