बस्ती। नेशनल प्रेस क्लब एवं इंडियन रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान मे आवास विकास कालोनी स्थित डॉन वास्कों स्कूल मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमे पत्रकारों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सक के परामर्श पर उन्हे दवाइयां वितरित की गई।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सियाराम यादव, डा. बीके शुक्ला तथा पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने फीता काटकर स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर 115 पत्रकारों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और जरूरत के अनुसार दवाइयां ली। डा. सियाराम यादव एवं डा. बीके शुक्ला ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर मे तत्काल मिलने वाली रिपोर्ट की जांच की जा रही है साथ ही दवाइयां भी दी जा रही हैं। लेकिन जिन पत्रकारों को गंभीर परेशानी है या बीमारी की आशंका है वे जिला अस्पताल पहुंचकर समय रहते अपनी जांच करायें, सरकार की ओर से सभी प्रकार की जांच और उपचार की सेवायें उपलब्ध हैं।
नेशनल प्रेस क्लब के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने कहा पत्रकार साथी समय और परिस्थितियों की परवाह किये बगैर अपनी डियूटी करते हैं, लेकिन अपने परिवार और सेहत के प्रति जागरूक नही रहते और गंभीर बीमारी का शिकार हो जाते हैं। शिविर का उद्देश्य उन्हे जागरूक करना भी है। रेडक्रास सोसायटी के सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारों के लिये हर तीन माह पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने का प्रयास किया जायेगा।
राज श्रीवास्तव, वसीम अकरम, विजय मिश्रा, रियाज अहमद, अवधेश सोनकर, ज्ञानप्रकाश दूबे, रत्नेश श्रीवास्तव, रितिक कुमार, जावेद अहमद, रत्नेन्द्र पाण्डेय, मो. आलम, सचिन कसौधन, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, दीपक सोनी, डा. सत्यराम, डा. नवीन सिंह, अब्दुल कलाम, रविन्द्र पाल, अजय श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, जयप्रकाश पाण्डेय, विवेक श्रीवास्तव सहित तमाम पत्रकारों ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ लिया। डा. हिमांशु चौधरी, अमित मणि पाण्डेय, रत्नेशमणि त्रिपाठी, शिवकुमार, मायाराम आदि ने अपनी सेवायें दी।

No comments:
Post a Comment