<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, November 18, 2026

रेजांगला के रणबांकुरों की शहादत को किया नमन, गीता भारती बोलीं- वीर जवानों का बलिदान देश की अमूल्य धरोहर


बस्ती। देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों का शौर्य और बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला के मोर्चे पर अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त करने वाले 114 अहीर सैनिकों की स्मृति में बुधवार को कुदरहा ब्लॉक परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके अद्वितीय पराक्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की नेता एवं महादेवा विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार गीता भारती ने कहा कि रेजांगला का युद्ध भारतीय सैन्य इतिहास में साहस, शौर्य और बलिदान का स्वर्णिम अध्याय है। मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में 13 कुमाऊं बटालियन की चार्ली कंपनी के 120 जवानों ने दुश्मन की विशाल सेना के सामने अदम्य वीरता का परिचय दिया। इनमें 114 वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।

उन्होंने कहा कि इन वीर जवानों की शहादत केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा है। सैनिकों का त्याग हमें सिखाता है कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा सर्वोपरि है। हमें शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए उनके बलिदान का सम्मान करना चाहिए।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वीर सैनिकों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि रेजांगला के रणबांकुरों की वीरता भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास में सदैव अमर रहेगी।

इस दौरान गंगा प्रसाद यादव, प्रेम जी यादव, अनिल कुमार यादव, शिवाजी यादव, अवधेश सिंह, कैप्टन आरके यादव, सार्जेंट विजयपाल, रामजी गोंड, रामगोपाल सिंह, नागेंद्र यादव, सौरव गुप्ता, मेजर उपाध्याय, रमेश सिंह, प्रेम नारायण गोस्वामी, रविंद्र यादव, शिवा अंबेडकर, रुपेश यादव, विजय लक्ष्मी, सुमन देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं युवा मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages