<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, November 18, 2026

मौत के बाद भी जिंदा रहेगी मानव सेवा की भावना, राधेश्याम और निर्मला देवी ने मेडिकल कॉलेज को देहदान का लिया संकल्प


बस्ती। सेवा और समर्पण की भावना केवल जीवन तक सीमित नहीं होती, बल्कि मृत्यु के बाद भी मानवता के काम आया जा सकता है। इसी सोच को चरितार्थ करते हुए संतपुर, द्विजेश मार्ग निवासी सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन राधेश्याम और उनकी पत्नी सेवानिवृत्त महिला हेल्थ सुपरवाइजर निर्मला देवी ने मेडिकल कॉलेज बस्ती को देहदान करने का संकल्प लिया है। दंपती ने मंगलवार, 17 नवंबर को देहदान से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर लिया।

दंपती का यह निर्णय समाज के सामने सेवा, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों की एक प्रेरक मिसाल बनकर सामने आया है। उनके इस संकल्प से मृत्यु के बाद उनका शरीर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उपयोगी साबित होगा। मेडिकल कॉलेज के भावी चिकित्सकों को मानव शरीर की संरचना को करीब से समझने और व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने का अवसर मिलेगा। इससे चिकित्सा विद्यार्थियों के प्रशिक्षण और चिकित्सा अनुसंधान को भी मजबूती मिलेगी।

राधेश्याम और निर्मला देवी ने अपने फैसले से यह संदेश दिया है कि मानव शरीर मृत्यु के बाद भी समाज के लिए उपयोगी हो सकता है। उनका मानना है कि यदि उनके शरीर से भविष्य में डॉक्टर बनने वाले विद्यार्थियों को सीखने और चिकित्सा विज्ञान को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है तो इससे बड़ा सामाजिक योगदान दूसरा नहीं हो सकता।

दंपती की इस पहल को देहदान के प्रति सामाजिक सोच बदलने और लोगों को जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनका यह संकल्प बताता है कि सच्ची मानव सेवा किसी सीमा में बंधी नहीं होती, बल्कि इंसान अपने जाने के बाद भी मानवता के लिए योगदान दे सकता है।

No comments:

Post a Comment

Pages