<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, November 18, 2026

बीमा योजनाओं ने तीन परिवारों को दिया आर्थिक सहारा, परिजनों को मिले छह लाख रुपये के चेक

- उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मुंडेरवा की पहल, मृतक बीमाधारकों के आश्रितों को मिली दो-दो लाख रुपये की सहायता



बस्ती। परिवार के कमाऊ सदस्य की असमय मृत्यु के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों के लिए सरकारी बीमा योजनाएं बड़ी राहत बन रही हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की मुंडेरवा शाखा से जुड़े तीन मृतक बीमाधारकों के आश्रितों को बुधवार को कुल छह लाख रुपये की बीमा क्लेम राशि प्रदान की गई। बैंक अधिकारियों ने लाभार्थियों को दो-दो लाख रुपये के चेक सौंपकर उन्हें आर्थिक संबल प्रदान किया।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत जगदीशपुर मुंडेरवा निवासी रानी और मुंडेरवा निवासी बेबी को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। वहीं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत ग्राम लगुनही, पोस्ट एकडंगी निवासी श्यामलाल के परिजन को भी दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

क्षेत्रीय कार्यालय बस्ती के क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश चंद्र चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में लाभार्थियों को चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आम नागरिकों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। इन योजनाओं के माध्यम से कम प्रीमियम पर बीमा सुरक्षा उपलब्ध होती है, जो परिवार के मुखिया की मृत्यु के बाद कठिन समय में बड़ी मददगार साबित होती है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं के साथ अपने परिवार को भी आर्थिक रूप से सुरक्षित करें। कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक श्रीनिवास चन्द, शाखा प्रबंधक संजीत कुमार, सीएसपी संचालक सुरेन्द्र कुमार चौधरी, अजय कुमार, अर्जुन प्रसाद गुप्ता, बैंक मित्र उमाकांत गोस्वामी, बैंक सखी रीता सहित बैंक खाताधारक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बीमा क्लेम की धनराशि पाकर लाभार्थी परिवारों को कठिन समय में बड़ी राहत मिली। बैंक की इस पहल को सामाजिक सुरक्षा और जरूरतमंद परिवारों की मदद की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages