- पुरानी पेंशन बहाली और टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा
बस्ती। पुरानी पेंशन बहाली, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने, पदोन्नति में टीईटी से छूट और लंबित स्थानांतरण सूची जारी करने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित धरने में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। शिक्षकों ने सरकार और विभाग से लंबे समय से लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग उठाई। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार एवं बीएसए को सौंपा गया।
धरने को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन लंबे समय से उनकी जायज समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। पुरानी पेंशन बहाली, टीईटी की अनिवार्यता से मुक्ति और पदोन्नति में टीईटी से छूट जैसे मुद्दे शिक्षकों के भविष्य और सम्मान से जुड़े हैं। वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को टीईटी के नाम पर परेशान करना उचित नहीं है। सरकार को शिक्षकों के अधिकारों और सेवा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि एसटीएफ जांच के नाम पर शिक्षकों का उत्पीड़न बंद किया जाए और स्थानांतरण पर लगी रोक हटाकर लंबित सूची जारी की जाए। उन्होंने ब्रिज कोर्स की परीक्षा से छूट, पदोन्नति में टीईटी की बाध्यता समाप्त करने, प्रोन्नति वेतनमान का लाभ देने तथा मृतक आश्रितों को शिक्षक पदों पर नियुक्ति देने की मांग उठाई।
जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने शीतकालीन अवकाश में स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने, द्वितीय शनिवार को अवकाश घोषित करने तथा उपार्जित अवकाश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना सरकार और विभाग की जिम्मेदारी है।
धरने को मंगला मौर्या, मधुकर उपाध्याय, मुरलीधर वर्मा, राम प्यारे कन्नौजिया, डॉ. अनूप सिंह, राम भवन, मो. असलम, वेद प्रकाश उपाध्याय, हरेंद्र यादव, रामसागर वर्मा, विवेक कान्त पाण्डेय, संजीव सिंह, बृजेश त्रिपाठी, डॉ. गिरजेश चौधरी, अविनाश दूबे, संतोष पाण्डेय, शिवरतन, संतोष मिश्र, सुरेश गौंड, वीरेन्द्र शुक्ल, सनद पटेल, अखिलेश पाण्डेय, विजय भारती, समीउल्लाह अंसारी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि 12 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन आंदोलन को और व्यापक रूप देगा। उन्होंने एकजुट होकर शिक्षक हितों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।
धरने में अशोक यादव, संजय यादव, अनीस अहमद, राजीव सिंह, असद जमाल, विजय यादव, राजकुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार, कैलाश मौर्य, चितरंजन वर्मा, नीरज पाण्डेय, विवेकानन्द, विशाल द्विवेदी, अभिषेक सिंह, प्रेमनरायन चौधरी, डॉ. विनय पाण्डेय, पीयूष मिश्र, अवनीश पाल, घनश्याम, मनु प्रकाश, विचित्र प्रताप सिंह, अरुण पाण्डेय, गिरजेश कुमार सिंह, आशीष दूबे, चंद्रशेखर पाण्डेय, नवीन, रजनीश यादव, गौरव चौधरी, प्रदीप द्विवेदी, सुरेश सिंह, किरन, शारदा देवी, ज्योत्सना बौद्ध, गीता सिंह, राजीव श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, विजय गिरी, महेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment