<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, November 18, 2026

पंकज चौधरी के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का हुजूम, सुमन सिंह ने दिखाई ताकत

- विक्रमजोत के निकट फूल-मालाओं से हुआ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, 2027 की चुनावी तैयारियों में जुटने का दिया संदेश


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के बस्ती आगमन पर बुधवार को जिले में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में विक्रमजोत के निकट रूधौली विधानसभा से दावेदारी कर रहीं सुमन सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी रही।

स्वागत से अभिभूत पंकज चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए। पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर सुमन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के अवसर मिले हैं।

कार्यक्रम में राघवेंद्र त्रिपाठी, राजन सिंह, रंजना त्रिपाठी, दिलीप सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव, नीरज मिश्रा, संजय चुन्नू उपाध्याय, मयंक सिंह, शबनम खातून, सीमा देवी, मोनू, युवराज, मन्नू, अंकुर, अर्पित उपाध्याय और अंकुश सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages