<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, November 18, 2026

साइबर ठगी के 28,200 रुपये वाल्टरगंज पुलिस ने पीड़ित के खाते में कराए वापस


बस्ती।
साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना वाल्टरगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित के पूरे 28,200 रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम परसा लाल शाही निवासी नवी हुसैन पुत्र मोहम्मद हुसैन के साथ साइबर ठगों ने 28,200 रुपये की धोखाधड़ी की थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना वाल्टरगंज में तत्काल मामला दर्ज कर संबंधित बैंक से पत्राचार किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में साइबर सेल टीम प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, आरक्षी सुनील पाल एवं कांस्टेबल जयंत सिंह ने त्वरित विधिक एवं तकनीकी कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर ठगी की धनराशि को लीन/होल्ड कराया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के आदेश के माध्यम से 28,200 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

पूरी धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित नवी हुसैन ने वाल्टरगंज पुलिस एवं साइबर सेल टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages