<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, November 18, 2026

वॉइस ऑफ पूर्वांचल के ऑडिशन में 196 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर


बस्ती। दूरदर्शन उत्तर प्रदेश एवं डीडीके गोरखपुर के तत्वावधान में आयोजित गायन प्रतिभा खोज कार्यक्रम ‘वॉइस ऑफ पूर्वांचल–सुरों में है दम’ का जनपद स्तरीय ऑडिशन बुधवार को लिटिल मिलेनियम स्कूल, शिव कॉलोनी, बस्ती में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कुल 196 प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर के निदेशक मोहन यादव, स्वर सागर संस्था की निदेशक सुनीशा श्रीवास्तव, इंजीनियर दिलीप श्रीवास्तव तथा कैमरामैन राजेश पटेल, जनार्दन यादव, राजेश कुमार एवं धनेश कुमार मौजूद रहे।

इस अवसर पर निदेशक मोहन यादव ने कहा कि पूर्वांचल में संगीत और गायन की प्रतिभाओं की भरपूर संभावनाएं हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें उचित मंच और व्यापक पहचान दिलाना है। उन्होंने प्रतिभागियों को निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां सुनने के बाद उन्हें सुर, लय, गायन शैली एवं प्रस्तुति से संबंधित सुझाव दिए। सुनीशा श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं। जनपद स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को प्रदेश स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। चयनित कलाकारों के विशेष एपिसोड तैयार कर दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाएंगे।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से दूरदर्शन एवं स्वर सागर संस्था की टीम का पारंपरिक स्वागत किया गया। अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मोहम्मद इरफान, नवीन श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता, विवेक वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, स्मिता वर्मा, स्वप्निल श्रीवास्तव, रोशनी गुप्ता, शालिनी पांडेय एवं आकृति मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages