<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, November 18, 2026

वरिष्ठ पत्रकार अनिल गुप्ता के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक


बस्ती।
दैनिक ‘स्वतंत्र जनमित्र’ और ‘दैनिक स्वतंत्र जन भारती’ सहित कई समाचार पत्रों के वरिष्ठ संपादक अनिल गुप्ता के मंगलवार रात निधन से जिले के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर बुधवार को बस्ती प्रेस क्लब के सभागार में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रेस क्लब के महामंत्री महेंद्र तिवारी ने कहा कि अनिल गुप्ता का निधन बस्ती की पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है। वे निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के पक्षधर थे तथा नए पत्रकारों के मार्गदर्शक भी रहे।

यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपज) के प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्र ने कहा कि अनिल गुप्ता मिलनसार और सहज व्यक्तित्व के धनी थे। वे पत्रकारों के हितों और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहते थे। वहीं, नेशनल प्रेस क्लब के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पत्रकारिता के मूल्यों से समझौता नहीं किया। उनका समर्पण आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

शोकसभा में उपज जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कुमार पाण्डेय, अनुराग श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, गिरजेश चौधरी, महेंद्र सिंह, रत्नेश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, लवकुश यादव और महेश यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages