वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। महादेवा विधानसभा क्षेत्र के सिल्लो (भीरवा) में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से सामाजिक पिछड़ा वर्ग भाईचारा की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व पिछड़ा वर्ग भाईचारा के सहसंयोजक अभय पटेल सिल्लो ने किया। इसमें छह दिसंबर को लखनऊ में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
बैठक के मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सामाजिक पिछड़ा वर्ग भाईचारा के कई मंडलों के मुख्य मंडल संयोजक एडवोकेट भीम राजभर ने कहा कि बस्ती सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में लोग छह दिसंबर को लखनऊ पहुंचें। वहां बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के विचारों को सुनने के साथ बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करें। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा के पक्ष में मतदान कर पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला संयोजक केसी मौर्य ने कहा कि बस्ती से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम को भव्य बनाएंगे। उन्होंने बसपा सरकार के कार्यकाल में पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए किए गए कार्यों पर भी प्रकाश डाला।
अध्यक्षता कर रहे रामचेत निराला ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। वहीं अभय पटेल सिल्लो ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग लखनऊ पहुंचेंगे।
बैठक में आशुतोष सिंह, सुरेंद्र आजाद, अश्वनी कुमार शर्मा, अनुराग चौधरी, राधेश्याम चौधरी, रंजीत विश्वकर्मा, रामचरित चौधरी, उत्तम, विनय वर्मा, कौशलेंद्र वर्मा, रविंद्र गौतम, निर्मला प्रसाद, हीरालाल, सतगुरु प्रसाद, रामकिशोर, आज्ञाराम चौधरी, राम रतन चौधरी, पलटू राम वर्मा, राम अवध, गुरु प्रसाद, जयप्रकाश, रामकृष्ण, सुग्रीव, पंकज प्रताप राणा, सिद्धार्थ, सत्य प्रकाश और राजन राजभर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment