<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, November 10, 2026

प्रयागराज रामबाग में 25 पेंशनरों का बना डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार के नेतृत्व में 10 नवम्बर को वाराणसी मंडल के लेखा विभाग की ओर से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंपेन 5.0 के तहत प्रयागराज रामबाग में प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में कुल 25 पेंशनरों ने सहभागिता की। इस दौरान सभी 25 पेंशनरों का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (डीएलसी) जारी किया गया। साथ ही डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने में आने वाली समस्याओं का समाधान किया गया और पेंशनरों को इसे जनरेट करने की प्रक्रिया के बारे में आवश्यक प्रशिक्षण एवं जानकारी दी गई।

शिविर का संचालन वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी, वरिष्ठ लेखाकार विकास कुमार पांडेय एवं कार्यालय सहायक प्रमोद कुमार ने किया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा के प्रति जागरूक करना और उन्हें घर बैठे सरल एवं सुगम तरीके से जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया से अवगत कराना था। इससे पेंशनरों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलने के साथ ही प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया भी आसान होगी।

No comments:

Post a Comment

Pages