<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, November 15, 2026

संत कबीर नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन


संत कबीर नगर।
राष्ट्र के महान स्वतंत्रता सेनानी, लोकनायक एवं जनजातीय समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर जनपद में छठवां जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजकीय अनुसूचित जाति नेहरू छात्रावास मड़या तथा कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राजकीय अनुसूचित जाति नेहरू छात्रावास मड़या में छात्रावास अधीक्षक बैजनाथ गुप्ता ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने जन, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा द्वारा किए गए संघर्षों एवं उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरकार जनजातीय समाज को नई दिशा देने और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित कर रही है।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित मुख्य समारोह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन एवं कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे जनपद स्तरीय कार्यक्रमों में उपस्थित अधिकारियों एवं छात्रों ने देखा और सुना।

कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक बैजनाथ गुप्ता, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सोहन गुप्ता, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, रंजीत कुमार, हरिशंकर, मनी प्रकाश, कुलदीप, पवन प्रताप, श्रवण कुमार, सुशील कुमार, सुशांत, आनंद प्रताप, विशाल, अतुल कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages